फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर की जांच करेगी कमेटी

Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मेडिकल स्टोर संचालक को बैठाकर बाहर की दवा लिखने वाले वायरल वीडियो-ऑडियो मामले में एसआईसी ने जांच टीम बनाई है। टीम से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात ट्रामा सेंटर में नाइट ड्यूटी पर रहे डॉ. कमल नयन पर वहां के कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचालक को बैठाकर बाहर की दवा लिखने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। वीडियो में डॉ. कमल नयन और मेडिकल स्टोर संचालकों में खूब बहस हो रही है। खबर छपी, जिसके बाद एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने डॉ. कमल नयन को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईसी ने बृहस्पतिवार को जांच टीम बनाई। जिसमें आर्थो सर्जन डॉ. अनिल कुमार और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राम प्रकाश को टीम में रखा गया है। एसआईसी ने बताया कि जांच टीम से जल्द जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. कमल नयन ने बताया कि जिस दिन ये घटना हुई थी, उसके एक दिन पहले जिससे विवाद हुआ था, वह भी बैठकर यहां दवा लिखवाने के लिए दबाव बना रहा था। ये न करने पर ही वीडियो बनाकर वॉयरल किया। बाहरी व्यक्ति को बैठाकर दवा लिखने के लगाए गए आरोप निराधार है। जांच के लिए किसी भी स्तर पर तैयार हैं। एसआईसी की ओर नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें