फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह-शाम की ठंड से बुजुर्गों और मासूमों की बढ़ी परेशानी

Fri, 17 Oct 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​जिला अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज - फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के उतार चढ़ाव से बुजुर्गों के साथ ही मासूमों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चे बुखार और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। यही हाल बुजुर्गों का भी है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, इस समय वायरल बुखार, जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी रोगों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कई बच्चे बुखार, खांसी और फेफड़ों में जकड़न की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। युवा भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं लेकिन, बच्चों और बुजुर्गाें की संख्या ज्यादा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बुखार के कई मरीजों को भर्ती भी किया गया। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार के मरीज बढ़े हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने कहा कि इन दिनों बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। इसलिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। उन्हें गुनगुना पानी पिलाएं और ठंडी चीजें न खाने दें। बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर सरकारी अस्पताल में जरूर दिखाएं।
विज्ञापन

कई ऐसे बच्चे हैं, जिनमें बुखार के साथ निमोनिया और सांस में तकलीफ है। उन्हें भाप दिलवाया जा रहा है। कमजोर इम्युनिटी वाले बच्चों के सामने संकट है। पेट दर्द, बदन दर्द से परेशानी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें