फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्दी में गरमाया कपड़े का बाजार...जैकेट व मफलर की बढ़ी मांग

विज्ञापन
गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
बस्ती। सर्दी का असर बढ़ते ही शहर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर, ऊनी टी-शर्ट और जर्सी की नई खेप दुकानों पर पहुंचते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खासतौर पर स्टाइल, फिटिंग और हल्के वॉर्म फैब्रिक के चलते इटालियन जैकेट लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी है। नए ब्रांड के मफलर की भी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

युवा ही नहीं, बल्कि नौकरीपेशा वर्ग भी इन जैकेटों की ओर खासा रुझान दिखा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम में ठंडक आते ही बिक्री में साफ उछाल दिखाई देने लगा है। दुकानों पर नए रंगों और आधुनिक डिजाइनों की मांग बढ़ी है, जिससे बाजार की रौनक लौट आई है। कीमत और क्वालिटी के संतुलन के चलते ग्राहक खुले मन से खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ा व्यापारी काजू श्रीवास्तव का कहना है कि ठंड शुरू होते ही ग्राहकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है।
इटालियन जैकेट की मांग सबसे ज्यादा है और शुरुआती दिनों में ही बिक्री उम्मीद से बेहतर रही है। आने वाले समय में बाजार और गर्म होने की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी अमन गुप्ता बताते हैं कि इस बार हल्के लेकिन ज्यादा गर्म रखने वाले कपड़ों को लोग पसंद कर रहे हैं। जैकेट और ब्लेजर की बिक्री लगातार बढ़ रही है और सर्दी बढ़ने के साथ मांग में और इजाफा तय है। राहुल मोदी ने बताया कि इस बार इटालियन जैकेट का स्टाइल और फिटिंग काफी बेहतर है। कम वजन में ज्यादा गर्माहट मिलने से युवाओं को ये खास पसंद आ रही हैं। मार्केट में नई डिजाइन और कलर ऑप्शन अच्छे मिले हैं। ऑफिस और कैजुअल दोनों के लिए जैकेट खरीदना फायदे का सौदा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें