फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 26 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
कंम्पनी बाग के पास एटीएम से रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
लगातार दो दिन तक बैंक बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। अब तक जैसे तैसे बड़े बैंक लोगों को कुछ न कुछ रकम उपलब्ध करा रहे थे, मगर शनिवार और रविवार को दो दिन बैंक की बंदी की जानकारी होने पर लोग शहर के एटीएम पर भटकते  नजर आए। 
विज्ञापन


शनिवार को भी नोट के लिए जूझते रहे। बैंको की बंदी से अंजान तमाम लोग सुबह ही बैंक के बाहर पहुंच गए। कुछ ने तो लाइन भी लगा ली, मगर जैसे ही उन्हे पता चला कि रविवार के साथ ही शनिवार को भी बैंक बंद रहेगा, वह निराश हो गए। इसके बाद वह सीधे एटीएम की ओर भगे, मगर एटीएम की हालत पहले जैसी ही निकली। अधिकांश के शटर गिरे मिले। बताया गया कि एटीएम में कैश नहीं है। जिन एटीएम पर रकम होने की सूचना मिली उन पर सुबह से लाइन लग गई।
 
शहर के  एसबीआई की कोर्ट  एरिया शाखा का एटीएम बड़े नोट पर प्रतिबंध लगने के  बाद  से कभी कभार ही चालू हो पा रहा है। दिन भर यह बंद रहा। कटरा स्थित एसबीआई के एटीएम का भी यही हाल रहा। कलेक्ट्रेट तिराहे के पास स्थित एसबीआई की व्यैक्तिक शाखा  का एटीएम  जैसे ही चालू हुआ, उस पर लंबी कतार लग गई। पीएनबी का फौव्वारा  तिराहा स्थित एटीएम, एपीएन पीजी कॉलेज  के पास स्थित सेंट्रल  बैंक का एटीएम, आईसीआईसीआई का कंपनीबाग, गांधीनगर, कटरा  स्थित एटीएम भी बंद रहा।  रोडवेज तिराहा, कंपनी  बाग  स्थित एचडीएफसीका  एटीएम चालू रहा। एक्सिस बैंक,  आंध्रा बैंक, न्याय  मार्ग स्थित यूनियन   बैंक, अरबन कोआपरेटिव बैंक के एटीएम भी कैशलेस रहा। शनिवार को शहर में स्थिति अधिकांश एटीएम कैश न होने के कारण चालू नहीं हो सके। इक्का दुक्का एटीएम शनिवार की देर शाम को चालू हुए तो उन पर भी लंबी कतारें लग गई। वहीं कुछ एटीएम में लोगों को रकम खत्म होने पर निराश लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें