फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंस्ट्राग्राम पर बढ़ीं नजदीकियां युवती पहुंची प्रेमी के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। इंस्ट्राग्राम पर चैटिंग के जरिये एक युवती का दीदार एक युवक से हो गया। प्रेम गहराया तो युवती रविवार की शाम प्रेमी के घर पहुंच गई। जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए युवती को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मामले की चर्चा चारों तरफ हो रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक 10 दिन पहले गौर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम के जरिये चैटिंग शुरू की। इसके बाद दोनों में घंटाें तक बात होने लगी। रविवार को युवती लोकेशन के जरिये अचानक प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। जिससे घर पर मौजूद लोग भौंचक रह गए। परिवार के लोग युवती के घर पहुंचने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रेमी युवक और युवती को लेकर थाने चली आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी ले रही हैं। वहीं युवती अपने घर जाने को तैयार नही है। युवती को समझाने के लिए पुलिस और परिवार के लोगों ने काफी मेहनत की लेकिन, युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें