फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सवा दो करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था, एक परियोजना की मिली मंजूरी

विज्ञापन
कांशीराम आवास नगर पालिका बस्ती संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
बस्ती। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल हुई है। पेयजल योजना के तहत नगर पालिका सवा दो करोड़ रुपये की लागत से शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत वार्डाें में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ ही ओवरहेड टैंकों का मरम्मत कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांशीराम आवास कॉलोनी में ओवरहेड टैंक की स्थिति सुधारी जाएगी। नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। बताया गया कि शहर की पुरानी टंकियों का मरम्मत होगा। इसके साथ ही रंग-रोगन कर उन्हें चमकाया जाएगा। इसके लिए जलकल ने प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, पुरानी टंकियों के कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा। बताया गया कि जीर्णोद्धार के बाद पेयजल की गुणवत्ता बढ़ जाएगी।
जलकल के पास कुल आठ पुरानी टंकी है। इसमें से एक पुरानी टंकी की मरम्मत के साथ नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव पर पहले ही मुहर लग चुकी है। इसका बजट भी मिल गया है। वहीं सात पुरानी टंकियों की मरम्मत व रंग-पोताई के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। पुरानी टंकी बदहाल हो गई है। पेयजल आपूर्ति में समस्या आ रही है। उनका रंग भी बदरंग हो गया है।
विज्ञापन

लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जलकल ने आगणन कर मरम्मत व रंगाई कार्य का प्रस्ताव भेजा है। इसमें कटरा पानी की टंकी, कांशीराम आवास पाकेट दो व तीन, कटेश्वर पार्क, जलकल, पांडेय बाजार, कान्हा गोशाला स्थित टंकी के मरम्मत व रंगाई कार्य होगा। मरम्मत से दो लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने में आ रही कठिनाई भी दूर हो जाएगी।

-
कांशीराम कॉलोनी में दूर होगी पेयजल की किल्लत, खर्च होंगे एक करोड़
डारीडीहा स्थित कांशीराम आवास कालोनी में एक करोड़ खर्च कर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पुरानी टंकी का मरम्मत कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या दूर होगी। कांशीराम आवास में लंबे समय से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय परिसर में बना ओवरहेड टैंक जर्जर हो गया है। जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज है। ऐसे में गंदा पानी लोगों की टोंटी से निकलता है। कोई देसी नल से पानी पीने को विवश है तो कोई पाइपलाइन के पानी को उबाल कर पी रहा है। कुछ माह पहले तो पाइप लाइन के जरिये लोगों के घरों की टोंटी से केंचुए निकल रहे थे। लोग पानी को उबाल व छानकर पीते थे। दूसरी ओर परिसर में स्थित नलकूप भी बदहाल हो गया था। कुछ माह पहले इसकी शिकायत लोगों ने की थी। नगर पालिका ने नई पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। उसके बाद शासन में स्वीकृति के लिए भेजा। शासन ने इस पर मंजूरी दे दिया है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया गया कि एक करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही नगर पालिका कांशीराम आवास में नई पाइपलाइन बिछाएगी। वहीं पुराने पानी की टंकी की मरम्मत का भी कार्य कराया जाएगा। उसके बाद कालोनी के लोगों का पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
-
जलापूर्ति व्यवस्था पर एक नजर
ओवरहेड टैंक नए व पुराने : 15
ट्यूबवेल नए व पुराने : 30, दो खराब
जलापूर्ति पाइपलाइन नई-पुरानी : 260 किमी
कनेक्शन : सात हजार नए और पुराने नौ हजार
शहर की आबादी : करीब तीन लाख

कोट
शहर के विभिन्न वार्ड और कांशीराम आवास में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ओवरहेड टैंक मरम्मत के साथ अन्य कार्य होगा। एक परियोजना की मंजूरी मिल गई है। दूसरी परियोजना के प्रस्ताव पर अभी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

-अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें