फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तंदूर की भट्ठी से झुलसा था बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना क्षेत्र के मलौली गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बुरी तरह झुलस गए बालक के मामले में पुलिस की जांच काफी हद पूरी हो चुकी है। एएसपी श्यामकांत ने दावा किया है कि बालक के ऊपर डीजल डालकर जलाया नहीं गया था, बल्कि वह तंदूर की भट्ठी में गिरकर झूलस गया था। लखनऊ में बालक का इलाज चल रहा है। स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मलौली गांव में 15 अप्रैल को नवाबगंज गाेंडा के दुर्जनपुर के रहने वाले चमन (11) पुत्र संतोष अपने नानी के साथ उनके मायके मलौली गोसाई में विवाह समारोह में आया था। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण चमन भाग-दौड़ में लगा था। रात के समय लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान चमन जिस स्थान पर खाना बन रहा था, वहीं बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद पहले शोर हुआ कि कैटरर्स ने बच्चे के तंदूर में फेंक दिया। बाद में परिजनों से डीजल डालकर बालक को जलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बालक की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां उसका इलाज अभी भी चल रहा है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बालक पर डीजल डालकर जलाने की बात झूठी है। वह कैटरर्स की अदूरदर्शिता के चलते तंदूर की भट्ठी के संपर्क में आने से जला है। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी चल रही है। सभी सच्चाई सामने लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें