फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के बढ़ गए मरीज

Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में मरीज को परामर्श देती डॉ. नाहिदा परवीन
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी शनिवार को 1056 से अधिक मरीज पहुंचे। लगभग 70 प्रतिशत मरीजों में तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम, बदन दर्द, सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण पाए गए। कई में इंफ्लुएंजा यानी की खांसने-छींकने की शिकायत रही।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी का कहना है कि यह स्थिति चिंताजनक है। समय पर इलाज न कराने पर यह वायरस निमोनिया या अन्य श्वसन संबंधित गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकता है। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों ने नागरिकों को भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और घर पर आराम करने की सलाह दी। संक्रमण से बचाव के लिए तुरंत इलाज करवाने की जरूरत है।
महिला अस्पताल में गर्भवती की जांच में भी वायरल बुखार, बीपी संबंधित मरीज अधिक आए। डॉ. नदिया परवीन और डॉ. पीएल गुप्ता मरीजों की जांच कर परामर्श दिए। बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुखाम, पेट दर्द जैसी बीमारियां सामने आ रही हैं। इससे बचाव जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें