फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंदों ताल के पानी की केंद्रीय भूजल बोर्ड की टीम ने लिए नमूने

Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक के अठदमा गांव में स्थित चंदों ताल और उसके किनारे बसे दर्जनों गांवों में दूषित जल की आशंका को लेकर की गई शिकायत पर केंद्र स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे गए सुझाव पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय भूजल बोर्ड (लखनऊ) की टीम रविवार को मौके पर पहुंची और भूजल तथा सतही जल के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन



बताया जाता है कि बहादुरपुर ब्लॉक के अठदमा में लगभग 750 एकड़ क्षेत्रफल में फैला चंदों ताल इलाके का प्रमुख जलस्रोत है। इसके चारों ओर दर्जनों गांव बसे हुए हैं, जहां बड़ी आबादी पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य स्थानीय जलस्रोतों पर निर्भर है। हाल के दिनों में ग्रामीणों की ओर से जल की गुणवत्ता को लेकर आशंका जताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि पानी के उपयोग से त्वचा रोग, पेट संबंधी समस्याएं और अन्य जलजनित बीमारियों की शिकायतें बढ़ी हैं। मामले को गंभीर मानते हुए इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ अजय कुमार पांडे ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सीपीग्राम पोर्टल पर सुझाव पत्र भेजा था। पत्र में चंदों ताल को निगरानी स्थल और भूजल एवं विश्लेषण के लिए चयनित करने के साथ आसपास के गांव के भूजल नमूनों की व्यापक जांच कराने की मांग की गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शिकायत को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय भूजल बोर्ड, लखनऊ को ग्राउंड वॉटर और सर्फेस वॉटर के नमूनों की वैज्ञानिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें