फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी.. किशोरी की जान गई

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गाँव के निकट पलटी क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। दुधौरा गांव के पास फोरलेन पर अयोध्या से मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार निवासी राम लखन कसौधन के सबसे छोटे बेटे सर्वेश कसौधन की बेटी अवंतिका कसौधन का सोमवार को मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन

परिवार के लोग कार से मुंडन कराने अयोध्या गए थे। देर रात सभी लोग वापस आ थे। कार सर्वेश कसौधन चला रहे थे। रात करीब 11:45 बजे कप्तानगंज क्षेत्र के दुधौरा गांव के पास कार को पीछे से एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अनुष्का उर्फ खुशी (16) पुत्री दिनेश चंद्र कसौधन की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कार में सवार रोली कसौधन (22) पुत्री लाल बिहारी, राम लखन कसौधन (75), मंजू कसौधन (34) पत्नी जग प्रसाद, संगीता कसौधन (42) पत्नी लाल बिहारी, सुषमा कसौधन (23) पत्नी सर्वेश कसौधन घायल हो गईं।
कार चला रहे सर्वेश कसौधन और उनके भाई रमेश कसौधन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंर्द कुमार मिश्र ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें