छावनी। रामजानकी मार्ग पर बभनगावां मोड़ के पास बृहस्पतिवार की देर रात बेकाबू कार ने घर के सामने अलाव ताप रहे एक बच्चा सहित तीन लोगों को चपेट में ले लिया। इससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बस्ती के निजी चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस हादसे में दो युवकों तथा बच्चे के एक पैर में फ्रैक्चर आया है। पीड़ित के भाई ने कस्बा निवासी कार चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में बभनगांवा निवासी सुनील कसौधन, उनका पुत्र कृष्णा और कल्लू उर्फ हमीर सिंह कुशवाहा अलाव ताप रहे थे। तभी बेकाबू कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। सुनील व कल्लू को गंभीर चोटें आईं। सुनील के पुत्र कृष्णा का भी एक पैर टूट गया। बिटिया विद्या को भी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को निजी चिकित्सालय से कैली फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। संवाद