फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत चेंबर में जाकर मांगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के कानूनी गलियारों में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। बार काउंसिल चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रत्याशियों ने मतदाताओं (अधिवक्ताओं) को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुबह कचहरी खुलने से लेकर देर शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक एक-एक चेंबर में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रचार के दौरान अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़े मुद्दे हावी दिख रहे हैं। अधिकतर प्रत्याशी अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को कड़ाई से लागू करवाने, युवा वकीलों के लिए निश्चित स्टाइपेंड और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए बेहतर पेंशन योजना का वादा कर रहे हैं। बुधवार को कचहरी परिसर में बार काउंसिल प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी, श्रीनाथ त्रिपाठी, धीरज कुमार द्विवेदी, अजय शंकर श्रीवास्तव बंटी, रविशंकर शुक्ला, अशाेक कुमार त्रिपाठी चेंबर में वकीलों से संपर्क में जुटे रहे।
प्रचार के दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ताओं के लिए बेहतर चिकित्सा बीमा और स्वास्थ्य सुविधाएं, बार लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण और ई-लाइब्रेरी की स्थापना, कचहरी परिसर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग काॅमन रूम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें