फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन चरणों में नाम बदलवाने की चलेगी मुहिम

Sun, 23 Jun 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का नाम वशिष्ठ नगर रखने की फिर तेज हुई मुहिम
विज्ञापन

बस्ती से लखनऊ तक पदयात्रा कर शासन का आकृष्ट कराएंगे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के लिए संगठित मुहिम शुरू की गई है। शासन का ध्यान आकृष्ट कराने और जनभावनाओं से अवगत कराने के लिए समाजसेवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बीड़ा उठाया है। शनिवार को इसे लेकर सिविल लाइंस के जयशक्ति आश्रम पर प्रेसवार्ता की गई। राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुहिम को लेकर चरणवार कार्यकमों की रूपरेखा तय कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि एक बृहद कार्ययोजना तैयार कर जनपद के सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों को जोड़ा जाएगा। भगवान श्रीराम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के नाम से जिले का नाम रखने से विश्व में बस्ती वासियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा पौराणिक गौरव भी प्राप्त हो सकेगा। आपसी अभिवादन में हम लोग जय वशिष्ठ बोलेंगे।
विज्ञापन


राना ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बस्ती का नाम बदलने के लिए अनुरोध पत्र भेजा था, जिस पर जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजे जाने संबंधी लिखित जानकारी दी गई थी। इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए अलख जगाने का निर्णय लिया गया है। राना के अनुसार प्रथम चरण में सभी नगर निकायों, विकास खंडों और जिला पंचायत के सदन से बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर किए जाने का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर समर्थन का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में गोष्ठी, कवि सम्मेलन , ज्ञापन, पत्रक वितरण और खेलों के माध्यम से आम जन को जोड़ा जाएगा। तृतीय चरण में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन समर्थन हासिल करेंगे। देश और दुनिया में निवासरत जनपद वासियों से वर्चुवल माध्यम से संवाद स्थापित किए जायेंगे। चौथे चरण में विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ कर देवी-देवताओं से आशीष प्राप्त किया जाएगा। पांचवें चरण में बस्ती से लखनऊ की पदयात्रा कर बस्ती वासियों की वर्षों पूर्व मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें