फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कॉर्पियो में 2650 रुपये का डीजल भरवाकर भाग निकले

Sun, 23 Jun 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर धुसैनियां गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को स्कॉर्पियों सवार दो लोगों ने 2650 रुपये का गाड़ी डीजल भरवाकर बगैर रुपये दिए फरार हो गए। मौजूद सेल्समैन के आवाज देने पर भी नहीं रुके। जब तक पंप संचालक पुलिस को फोन करते तब तक गाड़ी सवार हाईवे पर पहुंचकर फरार हो चुके थे। शनिवार को इस संबंध में पूजा किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) शंकरपुर के प्रबंधक देवेंद्र कुमार तिवारी निवासी गोडसरा ने छावनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें