फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार में टक्कर मारकर पेड़ से टकराई बस

Sat, 29 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सिसवां के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुंडेरवा/ नगर बाजार (बस्ती)। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवां के पास तेज रफ्तार बस व कार में जोरदार टक्कर हो गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गयी।
घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुँची मुंडेरवा पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायल कार चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवां के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार जा रही सवारियों से भरी अयोध्या डिपो की बस ने सामने जा रहे कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कार चालक 38 वर्षीय महेश कुमार पुत्र रामभेजू निवासी बेहरा थाना मुंडेरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस भी अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इससे बस में सवार लोगों में चीख9पुकार मच गई। आसपास जा रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें