फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एकल पशु चिकित्सक पर कई पशु चिकित्सालयों का भार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। क्षेत्र के तीन राजकीय पशु चिकित्सालयों की जिम्मेदारी एक चिकित्सक के भरोसे है। जिससे पशुपालकों को पशुओं के इलाज कराने में परेशानी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में पशुओं की संख्या करीब 25000 के आसपास है। इसमें, गोवंश के अलावा भैंस प्रजाति, बकरी, भेड़ आदि है।
विज्ञापन

सिरौता में 250 पशुओं के इलाज के साथ योजनाओं के प्रचार-प्रसार और टीकाकरण की जिम्मेदारी भी एक चिकित्सक पर है। राजकीय पशु चिकित्सालय बनकटी में करीब दो वर्ष से स्थायी चिकित्सक नहीं हैं। मुंडेरवा के चिकित्सक डॉ. रविंद्र यादव को बनकटी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली थी, मगर पदोन्नति होने पर जून में वह बलरामपुर चले गए। फार्मासिस्ट गणेश कुशवाहा, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार शुक्ला व तीन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के भरोसे ही बनकटी अस्पताल की देख रहे है। दीक्षा पार राजकीय पशु चिकित्सालय के डाॅ. विकास श्रीवास्तव के ऊपर ही तीनों अस्पतालों की जिम्मेदारी है। बनकटी, मुंडेरवा व दीक्षा पार की जिम्मेदारी एक ही चिकित्सक पर होने से परेशानी है। सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों और स्टाफ की कमी है। जितने चिकित्सक हैं, उतने में काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें