फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गाजियाबाद जाएगी मंडल की बालक-बालिका टीम

विज्ञापन
जिला स्तरीय चयन-ट्रायल में शामिल बैडमिंटन ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। गाजियाबाद में सात से नौ सितंबर तक आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन बालक और बालिका वर्ग की मंडलीय टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित चयन-ट्रायल में सफल खिलाड़ी सुबह 10 बजे से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसमें सफल खिलाड़ी मंडलीय टीम में जगह पाएंगे। बताया कि दोनों वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल एक साथ होगा। बताया कि बैडमिंटन की टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उप क्रीड़ाधिकारी शकील की देखरेख में चयन-ट्रायल का आयोजन किया गया। कोच विकास सोनकर ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें