थाल्हापार गांव बालक की मौत के मामले में घर में गांठ बंधा डुपट्टा मिला-स्राेत पुलिस
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के थाल्हापार गांव में चार दिन पूर्व शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुए बालक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर लालगंज पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ किया। घटना स्थल पर गांठ लगा हुआ दुपट्टा मिला है।
जानकारी के मुताबिक थाल्हापार गांव निवासी सतई चौधरी की चार बेटियों में इकलौता आठ वर्षीय बेटा आर्यन था। पिता के अनुसार शनिवार को दो बेटी और पत्नी घर पर थी। आर्यन मकान के प्रथम तल पर खेल रहा था कि कुछ ही देर में दूसरे मंजिल के बने कमरे में अचेतावस्था में मिला। उसकी हालत गंभीर देख पीएचसी बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई जबकि शाम तक शव को दफन कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अगले दिन रविवार को पिता सतई चौधरी ने लालगंज पुलिस से पोस्टमार्टम की मांग की।