फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधीनगर में व्यापारियों के लिए खींची गई सीमा रेखा

विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में फुटपाथ पर नगर पालिका ने लाल निशान लगाया संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। मगर, व्यापारियों के विरोध के बाद इस अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा था। बाद में बैठक हुई, उसमें लिए गए निर्णय पर पालिका प्रशासन अब सख्ती दिखाना शुरू किया है।
विज्ञापन

पहले चरण में गांधीनगर मार्ग पर फुटपाथ पटरियों पर लाल निशान लगवाया जा रहा है। इससे लोग उम्मीद में हैं कि पक्के बाजार के जाम से छुटकारा मिलेगा और राहगीरों का आवागमन भी सुगम होगा।
लाल निशान लगाकर सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि उसके दायरे से बाहर निकलने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका प्रशासन ने अब अतिक्रमण हटवाने से पहले चिह्नांकन करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी सुबह और शाम में अतिक्रमण वाले स्थलों पर फुटपाथ पर लाल निशान लगा रहे हैं। ताकि लोग उसके बाहर आने पर स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार जिस रोड पर अभियान चलना है उसपर नगर पालिका की टीम लाल लकीर खींच रही है। उससे बाहर समान आदि रखने पर अतिक्रमण माना जाएगा और नगर पालिका नियमानुसार कार्रवाई करेगी। नगर पालिका की टीम के साथ निरीक्षण किया। सभी दुकानदारों से अपनी दुकान निर्धारित सीमा के अंदर ही लगाने की अपील की और सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर पालिका के जेई अर्पित निगम के नेतृत्व में टीम ने जिला महिला अस्पताल से लेकर टाउन क्लब तक फुटपाथ के दोनों ओर लाल निशान लगाया। निशान लगाते समय टीम के सदस्यों को कहीं-कहीं विरोध का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, निशान लगाते कर्मी आगे बढ़ते चले जा रहे थे।
पहले भी लगाए थे लाल निशान, नहीं दिखा असर : शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर में जाम से छुटकारा दिलाने और आवागमन आसान करने के लिए कंपनीबाग से रोडवेज तक लाल निशान फुटपाथ पर लगाया गया था। हालांकि, उसका असर एक-दो दिन दिखा, बाद में फिर वैसे ही स्थिति हो गई थी। इस बार फिर वही प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें