फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव
विज्ञापन

रुधौली। सोमवार की शाम से लापता कस्बे के गांधीनगर वार्ड के लक्ष्मी प्रसाद उर्फ लाला का शव 36 घंटे बाद बुधवार की सुबह बारीजोत में स्थित फायर स्टेशन के पीछे आमी नदी में उतराया हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर कस्बे में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति लक्ष्मी प्रसाद उर्फ लाला सोमवार शाम को नित्यक्रिया के लिए आमी नदी के तट पर गए थे। काफी समय तक, जब वह नहीं लौटे तो स्थानीय लोगों ने नदी में गिरने की आशंका के आधार पर सोमवार की रात्रि में ही खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद मंगलवार को पुलिस विभाग के गोताखोरों की मदद से दूर तक तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह लक्ष्मी प्रसाद का शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर उतराया हुआ दिखा। लक्ष्मी प्रसाद दो भाइयों में सबसे बड़े थे। रुधौली कस्बे में गुमटी में पान बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। लक्ष्मी प्रसाद की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी प्रमिला सहित अन्य परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी प्रमिला बार-बार बेहोश हो रही थीं। उसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, लाला की मां मूरता देवी समेत दो बेटियां 10 साल की महक और पांच साल की श्रद्धा भी रोए जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें