केडीसी के छात्र नेताओं ने गेट पर किया प्रदर्शन।
- फोटो : BASTI
किसान पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के बीए-बीएससी प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल में अधिकांश विद्यार्थियों के अनुत्तीर्ण होने व बैक पेपर आ जाने के विरोध मेें बुधवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रनेता हर्ष पांडेय उर्फ प्रशांत के नेतृत्व में जुटे विद्यार्थियों ने परीक्षाफल दोबारा जारी करने की मांग की।
छात्रनेता अमित गौड़ ने कहा कि नई शिक्षा नीति में फीस मनमाने ढंग से बढ़ा दी गई है। लिहाजा अनुत्तीर्ण व बैक पेपर वाले विद्यार्थियों से दोबारा फीस वसूल की जाएगी। यह एक सुनियोजित साजिश है, ताकि गरीब का बेटा धन के अभाव में अपनी पढ़ाई बंद कर दे।
इस मौके पर निखिल चौधरी, अतुल भट्ट, सुयश सिंह, अखिलेश गौड़, रुद्र आदर्श पांडेय, अभिषेक तिवारी व सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।