फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला प्रधान की बेटी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर कोतवाली क्षेत्र के मूडंघाट गांव की प्रधान की बेटी पूर्णिमा (26) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि युवती का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। परशुराम प्रजापति
विज्ञापन


मूड़घाट की ग्राम प्रधान के पति परशुराम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि पूर्णिमा की चाची मीरा कमरे के पास में गुजरीं तो उन्होंने फंदे से लटकी लाश देखकर शोर मचाया। परशुराम के मुताबिक कमरे का दरवाजा लोहे का है और उसमें ग्रिल लगा हुआ है, इसलिए कमरे के अंदर का ऊपरी हिस्सा बाहर से दिखाई देता है, इसलिए मीरा की नजर पड़ गई। मीरा के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। पूर्णिमा को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस साड़ी से उसने फंदा लगाया था, उसमें गांठ भी नहीं बंधी थी। मौके पर पहुंचे बड़ेवन चौकी प्रभारी ने जांच-पड़ताल कर परिवार के लोगों से पूछताछ की मगर कोई घटना की वजह नहीं बता सका। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें