खो-खो प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी। संवाद
कप्तानगंज (बस्ती)। नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के खो-खो खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल से सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया के आदर्श वर्मा, अंशिका, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार बस्ती से रूबी, झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज कलवारी से राज गौड़, श्रीकांत चिंतामण इंटर कॉलेज मानपुर कप्तानगंज से सरफराज, नरेंद्र प्रसाद शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी से अर्तिका मिश्रा का चयन किया गया है।
ये खिलाड़ी 21 से 24 दिसंबर तक डॉ. भीमराव आबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर मंडलीय व्यायाम शिक्षक अमित यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, प्रधानाचार्य सतीश सिंह रणधीर सिंह, व्यायाम शिक्षकों अजय कुमार वर्मा, हरीश सिंह, अमरनाथ मौर्या, प्रेम कुमार वर्मा, रामतौल शर्मा, दीपक सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।