फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबई से गांव लाया गया श्रमिक पप्पू का शव, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
मृतक पप्पू की फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कप्तानगंज। दुबई में मजदूरी कर रहे श्रमिक पप्पू का शव 13 दिन बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कठार जंगल गांव स्थित उनके घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घर के लोग शव से लिपटकर चीखने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना हैं कि पप्पू (40) पुत्र हरिहर दुबई में रहकर मजदूरी करते थे। 27 मई की रात हार्ट अटैक से उनकी कंपनी परिसर में ही मौत हो गई थी। 13 दिन बाद जब उनका शव सोमवार को दिन में एक बजे गांव पहुंचा तो उनके घर पर भीड़ जुट गई। बुजुर्ग मां रामरती का करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। पत्नी निर्मला देवी, बेटा प्रिंस (15) का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी शालिनी (18) और संध्या (16) खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। पप्पू परिवार के एक मात्र कमाने वाले थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें