फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला वृद्धा का शव

Sat, 29 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। धर्मपुर गांव में शुक्रवार सुबह वृद्ध महिला का शव उसके घर में मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा है मगर महिला को बैठने की मुद्रा में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह धर्मपुर गांव की सुरसती उर्फ कजरौटा (70) पत्नी स्वर्गीय भगेलू के घर में मृत पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। परशुरामपुर के एसएचओ दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि जब वह पहुंचे तो सुरसती का मृत शरीर जमीन पर बैठने की मुद्रा में था।
दीवार में लगी खूंटी में साड़ी बंधी थी। दूसरा सिरा सुरसती के गले में बंधा था। सुरसती का शव जिस तरह बैठने की मुद्रा में जमीन पर था, उसे देखकर फांसी लगाने की घटना संदिग्ध लग रही है। मृतका अकेले रह रही थी। उसके पति की मौत 10 वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन

उसकी कोई संतान नहीं है। मृतका की देखरेख गांव का ही श्यामू करता था, जो रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। मृतका के पति ने अपनी एक बीघा जमीन पहले ही श्यामू को दे दी थी। अब मृतका के पास जमीन भी नहीं है।
फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य लिए हैं। घटना बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात की लग रही है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें