फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नदी में उतराया मिला वृद्ध का शव

Fri, 11 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। चांदपुर खलवा गांव के निकट सरयू में बृहस्पतिवार को उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुबौलिया पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास में जुटी है। प्रथम दृष्ट्या साधु जैसे हुलिए वाले शख्स का वह शव करीब डेढ़ महीने पहले का लग रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मछली पकड़ने गए एक युवक ने खलवा गांव के निकट सरयू नदी में एक शव उतराया देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चौकीदार के साथ मिलकर नदी से शव को बाहर निकला। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया शव काफी पुराना लग रहा है, जो करीब 70 वर्षीय किसी पुरुष का है। वह लंगोट पहना हुआ है। लग रहा है या किसी साधु का शरीर है जो मृत्यु के बाद सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया है। शव को शिनाख्त के लिए तीन दिन मर्चरी में रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें