फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोकनार के युवक का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ इंद्रराज (42) का शव मंगलवार की शाम को ओरवारा रेलवे ट्रैक पर मिला था। शव का शिनाख्त नहीं होने के कारण मोर्चरी में रखा दिया गया था। बुधवार को परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, इंद्रराज दो दिन पहले यात्रा के लिए निकले थे। बुधवार की देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि ओरवारा रेलवे ट्रैक पर एक शव पाया गया है। फोटो देखने के बाद आशंका होने पर उन्होंने मोर्चरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। इंद्रराज अविवाहित थे और गांव में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे। मुंडेरवा के थानेदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें