गौर। पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान-परसा तिवारी व स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के मध्य (12 किमी) ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन कार्य के साथ नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 और 24 जनवरी को रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया गया है। इसके चलते भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर व मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गौर-बभनान के बीच पहले ही कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे आगे बढ़ते हुए बभनान से स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। दो दिन ब्लॉक के चलते ट्रेन संख्या 65115 और 65116 भटनी-अयोध्या मेमो अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। बस्ती-प्रयागराज मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को मनकापुर जंक्शन तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन दो दिन बस्ती से मनकापुर रेलवे स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।
-
इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन
जिन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, उनमें 23 जनवरी को जाने वाली ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन, ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने के कारण गोरखपुर-बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। जबकि नई दिल्ली-दरभंगा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, आनंद विहार- टर्मिनल मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बरौनी विशेष एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह 24 जनवरी को जाने वाली ट्रेन संख्या 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
-
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
ऑटोमेटिक ब्लॉक व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनल, कामाख्या एक्सप्रेस उत्तर रेलवे व लखनऊ मंडल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 65 मिनट व 24 जनवरी को आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस एक घंटे, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। जबकि 23 और 24 जनवरी को ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस अप और डाउन ट्रेन, ट्रेन संख्या 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19410 थावे साबरमती एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15203 बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15 274 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15031 गोरखपुर लखनऊ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12556 बठिंडा गोरखपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस आजमगढ़ एक्सप्रेस व गोंडा गोरखपुर अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बभनान स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव उस दिन बभनान स्टेशन पर नहीं रहेगा।
कोट
पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान-परसा तिवारी और स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 23 और 24 जनवरी को रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया गया है, जिसके चलते कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, साथ ही कुछ ट्रेनें देरी से चलेगी। पंकज कुमार सिंह, मुख्य -जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर