फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ जलनिगम पानी की टंकी के सामने बुधवार को सड़क के किनारे एक युवक की लाश देखी गई। शव से कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी गिरी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त अभिषेक उर्फ अजय श्रीवास्तव पुत्र चंद्रिका निवासी बनरही थाना सोनहा के रूप में की है। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे से मामले को जोड़कर देख रही है। सुबह गांव के लोग जब निकलना शुरू किए तो सल्टौआ के निकट पानी टंकी के पास शव देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने डाॅयल 112 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी।
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, मृतक के चाचा राम प्रकाश श्रीवास्तव, बहन वंदना श्रीवास्तव, भाई विजय श्रीवास्तव समेत कई परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई विजय ने बताया कि अजय हम लोगों के साथ ही बस्ती शहर में रहते थे। बताया कि मंगलवार की रात में वह घर से निकले थे लेकिन, देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनसे फोन पर संपर्क किया गया मगर बात नहीं हो सकी। सुबह पुलिस के जरिये उनके शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें