फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में पंखे के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
णजीत की फाईल फोटो
विज्ञापन
महादेवा (बस्ती)। 16 दिन पहले प्रयागराज से घर लौटे गौरा उपाध्याय गांव के रणजीत (45) का शव बुधवार को पंखे के कुंडे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह नशे में था। पत्नी ने शव को लटका देख शोर मचाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रणजीत की परिवार वालों से किसी बात पर अनबन चल रही थी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब सात साल पहले रणजीत के भाई लवकुश ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने बताया कि सुबह नाश्ता करने के बाद कहीं चले गए थे। लौट कर आए तो नशे की हालत में थे। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। दोपहर करीब दो बजे पत्नी संगीता कमरे में गई तो देखा पति पंखे के कुंडे से लटक रहे हैं।
यह देख उसने शोर मचाया तो परिवार और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। जांच में पता चला की उसकी सांसें रुक चुकी है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। रणजीत के पत्नी संगीता (44) के अलावा चार बच्चे हैं। इनके नाम भीम (18), कंचन (16), रंजन (15) और अर्जुन (13) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें