फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। थाना क्षेत्र के छतरिया में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला।
पत्नी के दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो पांव तले जमीन सरक गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। वजह के बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के छतरिया निवासी 32 वर्षीय संजय निषाद मुंबई में ट्रक चलाता था। करीब तीन माह पहले वह घर आया था। पत्नी शकुंतला ने बताया कि रोज की तरह पति भोजन कर कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब पति को जागने के लिए दरवाजे को खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए उसने दरवाजे को तोड़ दिया। कमरे में गई तो देखा दुपट्टे के सहारे पति छत के कुंडे में लटक रहे हैं। सूचना पर एसएचओ विजय कुमार दुबे ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर साक्ष्य एकत्र कराए। संजय का 15 वर्षीय एक बेटा है। संजय की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें