फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर की पहली मंजिल पर छत के कुंडे से लटका मिला किशोरी का शव

Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थानाक्षेत्र के माझा खुर्द गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने घर के पहली मंजिल पर स्थित कमरे में छत के कुंडे से लटका शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

उसके जिंदा होने की उम्मीद में फंदा काटकर नीचे उतारे मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोग इसे खुदकुशी बता रहे हैं, लेकिन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
परिवार के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक केवटहिया माझा खुर्द निवासी बीपत चौहान की बेटी मानसी (15) शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर के प्रथम तल पर सोने के लिए चली गई थी। उसके बाकी परिवार के लोग नीचे के तल पर सो रहे थे। उसकी मां ने बताया कि रात करीब एक बजे खटपट की आवाज सुन कर उसने ऊपर जाकर देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन

मानसी छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। उसे आनन-फानन नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें