फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। थाना क्षेत्र के गनवरिया कला गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय शिवा गौड़ पुत्र गोपाल गौड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में बेर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका शव देखा तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शिवा सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए निकला था। ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे उसका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे और शव नीचे उतरवाया।
विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

शिवा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और बरगदवा राजकीय हाईस्कूल में दसवीं का छात्र था। उसके पिता मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर मां सुरेखा और छोटे भाई-बहन रहते हैं। गांव में चर्चा है कि रस्सी का सिरा उनके मकान की पन्नी से बंधी रस्सी के हिस्से से मिलता जुलता पाया गया।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें