फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जानकीपुरम में मिला शव प्लंबर का था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के शुक्ला चौराहे पर 21 जून को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बस्ती के कप्तानगंज निवासी वीरेंद्र (45) के तौर पर हुई। वीरेंद्र गायत्रीपुरम में पत्नी किरन और दो बेटियों के साथ रहकर प्लंबर का काम करते थे।
विज्ञापन

किरन ने बताया कि वीरेंद्र 21 जून को काम के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर उन्होंने उनकी तलाश की। कुछ पता न चलने पर जानकीपुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें अज्ञात शव मिलने की सूचना दी। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर शव की पहचान पति के रूप में की। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें