गौर। परिचालन सुगमता के लिए सब वे निर्माण कार्य के कारण शुक्रवार को गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच लिया गया ब्लाक शनिवार की रात एक बजे खत्म हो गया। इससे अप और डाउन की ट्रेनें रेल पटरियों पर दौड़ने लगीं।
रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड स्थित गौर-बभनान रेलवे स्टेशन के बीच लिए गए ब्लाॅक के चलते शुक्रवार की रात कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बभनान, परसा तिवारी, स्वामीनारायण छपिया, लखपत नगर, मनकापुर, झिलाही, मोतीगंज रेलवे स्टेशनों पर घंटों खड़ी करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रात करीब एक बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेने गंतव्य के लिए रवाना हुईं। सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस मनकापुर जंक्शन से चलाई जाएगी। इसके चलते यह ट्रेन मनकापुर और बस्ती के बीच निरस्त रहेगी।
26 मई को बस्ती-गोंडा के रास्ते जाने वाली सहरसा-एक्सप्रेस व अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को गोंडा,बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को चलाया गया। जबकि गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा। इसके चलते इस ट्रेन का ठहराव सोमवार को खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
-
बभनान रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया गया था, जो शनिवार रात खत्म हो गया है। अप और डाउन लाइन से जाने वाली सभी ट्रेनों को काशन के जरिए चलाया जा रहा है। -महेश गुप्ता, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ