फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का मोह लिया मन

Mon, 06 Oct 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आल्हा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आल्हा गायक राज कुमार चौधरी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राज कुमार ने श्रोताओं को “माड़ो की लड़ाई” और “बाप का बदला” जैसे प्रसंग सुनाकर ऐतिहासिक और वीरगाथाओं की झलक प्रस्तुत की। उनकी गायकी और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी प्रस्तुति की सराहना की गई। इस अवसर पर राजेश, राकेश, राम बहादुर चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, शशिकांत सिंह, अमन, राज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें