फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवी पंडाल में भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। सल्टौआ क्षेत्र के सिसवारी पड़ाव गांव में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रीराम सेवा सत्संग समिति मुस्तफाबाद के कलाकारों ने देवी गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

नवयुवक श्री दुर्गा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजन गायक शिवकुमार प्रजापति ने ‘मां मुरादें पूरी कर दे, हलवा बांटूंगी’ और ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजय कुमार यादव उर्फ नवरंग वाले बाबा ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ और ‘मां शेरावालिए, तेरा शेर आ गया’ जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं, तुलसीराम ने ‘अंबे तू है जगदंबे काली’ सहित अन्य देवी गीतों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे और माता रानी के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में राजपाल मद्धेशिया, मनोज कुमार सोनी, गोविंद सोनी, रवि सोनी, कृष्ण कुमार शर्मा, संतलाल गौतम, नीलम यादव, पूजा पांडेय और खुशी पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें