फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्राचीन शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड में स्थित भटहा समय माता मंदिर के परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ का मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच चुका था। जिसका अब जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के अध्यक्ष प्रबल मालानी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए हैं। उन्होंने लोगों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया है। सोमवार को इस मंदिर का शिलान्यास पूजन के साथ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि यह मंदिर काफी पुराना हो चुका है। इसकी छत टपकती है गर्भ ग्रह में भी बरसात का पानी टपकता रहता है।
जर्जर हाल में मंदिर होने के नाते भक्त को पूजा पाठ करने में समस्या पैदा होती है। स्थानीय लोगों की पहल पर इस मंदिर को जन सहयोग से बनाने का संकल्प लिया गया है। मंदिर के निर्माण में लगभग 20 लख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय, कृष्ण देव तिवारी, रामबली चौधरी, राम सहाय यादव, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें