फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवादित मदरसा में नमाज पढ़ने की सुगबुगाहट पर चौकन्ना हुआ प्रशासन

Sun, 16 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कस्बा स्थित एक मदरसे में होली पर्व के दिन जुमे की नमाज पढ़ने की सुगबुगाहट पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी हर्रैया मनोज प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को राजी किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे की दक्षिणी सर्विस लेन के किनारे स्थित रिटायर्ड कानूनगो शब्बीर अहमद के मकान में गौसिया अहले सुन्नत फैजानुर रसूल नाम से मदरसा संचालित है। इस मदरसे का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। 23 सितंबर 2024 की रात इस मकान के पिछले हिस्से में गुपचुप तरीके से मस्जिद बनाए जाने का आरोप लगाते हुए महराजगंज कस्बावासियों तथा आसपास के लोगों ने जमकर बवाल काटा था।
मौके पर पहुंचे तत्कालीन उप जिलाधिकारी हर्रैया विनोद पांडेय ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों को मामले की जांच पूरी होने तक यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग नमाज अदा करने पहुंचे, जिन्हें मौजूद पुलिसकर्मियों वापस कर दिया। उपजिलाधिकारी हर्रैया समेत तहसील के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कसौधन, स्थानीय कस्बावासी तथा मदरसा प्रबंध समिति के लोगों से वार्ता कर उन्हें पूर्व की भांति स्थिति बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें