फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन संतकबीरनगर में अपने जीजा के घर रुका था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी क्षेत्र की छात्रा की हत्या के बाद गांव में मातम छा गया है और होली का उल्लास फीका पड़ गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कलवारी थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा की हत्या करने का आरोपी मंदीप तीन दिन से संतकबीरनगर जिले में अपने जीजा के घर रुका हुआ था। वहीं से छात्रा की रेकी करा रहा था। इसमें गांव के तीन युवक उसका सहयोग कर रहे थे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मिल गई है। पुलिस की तीन टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा के परिजनों का कहना है कि 18 दिसंबर 2025 को मंदीप पर आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। करीब ढाई महीने बाद तक उसे पकड़ा नहीं जा सका।
छात्रा की मां ने पुलिस की कार्यशैली सवाल उठाते हुए कहा कि, पुलिस ने लापरवाही न बरती होती तो शायद उनकी बेटी जिंदा होती। होली से एक दिन पहले हुई दिल दहला देने वाली वारदात से गांव के लोग सकते में हैं। होली की खुशियां गम मेें बदल गई है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें