गायघाट (बस्ती)। कलवारी क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी निवासी 25 वर्षीय युवक की गुजरात में मौत हो गई। वहां के अहमदाबाद शहर में चक्कर आने से वह गिर पड़ा था। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन एंबुलेंस से शव को घर ला रहे हैं।
थन्हवा मुड़ियारी निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। शुक्रवार को भोजन करने के बाद चाय पीने गया था। दुकान से निकलते ही चक्कर आने से गिर गया। इससे उसके सर में गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई। संवाद