फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट व लूट का केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा पुलिस ने न्यायालय एसीजेएम तृतीय के आदेश पर पांच माह 25 दिन बाद घर व दुकान पर चढ़कर मनबढ़ों द्वारा मारपीट व लूटपाट के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बड़डाड़ निवासी पवन कुमार का आरोप है कि 25 मार्च की दोपहर तीन बजे उनके पुत्र अनमोल भट्ट से गांव के रंजीत भट्ट व सतीश भट्ट पुत्र राजमणि, वेदमणि व राजमणि पुत्र सीताराम, अनिल पुत्र वेदमणि शराब के नशे में दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। परिजन जब मना करने लगे तो जानमाल की धमकी दी। कुछ समय बाद गांव के चौराहे पर उनके कपड़े की दुकान पर आकर आरोपियों ने पिता-पुत्र को लाठी-डंडे से पीटा। दुकान में मौजूद सामान बिखेर दिया व काउंटर से 30 हजार रुपये लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच लोगों पर दुकान में घुसकर लूटपाट, मारपीट, बलवा व जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें