शिक्षक अधिवेशन में चयनित उम्मीदवार
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक का जनपदीय अधिवेशन शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि टेट समस्या का शीघ्र समाधान होगा। इस दौरान सर्वसम्मत से उदयशंकर शुक्ल 11वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि देश का शिक्षक इस समय सर्वाधिक संकट से गुजर रहा हैै। टेट की अनिवार्यता, पुरानी पेंशन बहाली के सवाल को लेकर शिक्षकों को संघर्ष तेज करना होगा। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए उनका संघर्ष सदैव जारी रहेगा। संतकबीरनगर के विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए वह हर मोर्चे पर संघर्ष को तैयार हैं। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं। उसकी परेशानियों में हम हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
अधिवेशन के बाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिवम शुक्ला, आनंद दूबे, सरिता पांडेय, नरेंद्र दूबे, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, संतोष कुमार शुक्ल, सुनील कुमार पांडेय आदि को शपथ दिलाई।