फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आतंकी समर्थकों को जेल भेजा जाए’

Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अमहट घाट पर हियुवा के पदाकिधकारियो की हई बैठक।
विज्ञापन
 हिंदू युवा वाहिनी के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को अमहट स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में आतंकियों का समर्थन करने वालों पर देशद्रोह का केस लगाकर उन्हें जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


जिला महामंत्री बबलू यादव ने कहा कि एक आतंकी बुरहान मारा जाता है तो उसे समर्थन में लोग सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराते है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। जनपद इकाई गृह मंत्री को पत्र लिखकर आतंकियों का समर्थन करने वालों को देशद्रोह के आरोप में जेल भेजने की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह और राम दिनेश चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए गांव गांव में जाकर कार्यक्रम किया जाए। सामूहिक रूप से कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि 25 जुलाई को हिंयुवा के पूर्व प्रदेश संयोजक स्व. विष्णु दत्त ओझा की पुण्य तिथि पर श्रद्घांजलि सभा और सहभोज का आयोजन किया गया है।

संचालन करते हुए जिला मंत्री विनय सिंह ने कहा कि 16 जुलाई को बैठक बुलाई गई है। इसमें तहसील और ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी भी बुलाए गए है। इस मौके पर जिला मंत्री जय प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, विनय यादव, अभिषेक, कुलदीप, रामू चौधरी, रामकुमार, ऋषिकेश, बच्चूलाल, सुनील कुमार, घनश्याम साहू, शनि कुमार जायसवाल, अरुण कुमार, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें