फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटा, तीन झुलसे

Sun, 10 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
लालगंज के नेवारी में जलकर बर्बाद हुआ सामान देखते लोग
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी निषाद पुरवा के रिहाइशी छप्पर में उस समय आग लग गई, जब रसोई गैस की पाइप फट गई। धू-धू कर जल रही मड़ई में रखा दूसरा सिलेंडर फट गया। इससे आग और भड़क उठी। लपटों ने बगल की एक और रिहायशी झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग बुझाने और सामान निकालने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन


नेवारी गांव के हरिराम निषाद की पुत्री का रविवार को विवाह था। छप्पर के मकान में विवाह और विदाई का सारा सामान रखे  थे। बारातियों का भोजन बनाते समय दिन के डेढ़ बजे अचानक गैस सिलेंडर का  पाइप फट गया। जिससे बगल में रखा दूसरा सिलेंडर फट गया। हरिराम के घर  के साथ-साथ अर्जुन के घर को भी आग ने जला कर राख कर दिया। जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक दोनों घरों में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन,  जेवर, विदाई के लिए रखा फर्नीचर जल गया। पचास हजार रुपये नकद भी जल कर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव के रामरथी (55वर्ष) ,चन्द्रेश (20वर्ष) व रामबृक्ष (30वर्ष) झुलस  गए। इन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया है। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राम करन आर्य पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्हें आर्थिक सहायता भी दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें