फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ आतंकवाद: कटियार

विज्ञापन
विजय संकल्प सभा को विनय कटियार ने संबोधित किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। विजय संकल्प सभा की शुरुआत प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार ने कांग्रेस पर जुबानी हमले से की। कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की कोख से पैदा हुआ है। भाजपा में केंद्र सरकार के पहले जो भी जन विरोधी कार्य हुए हैं वे सभी कांग्रेस की ही देन हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विजय संकल्प सभा के साथ जिले में भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। विवाह मंडप परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि आतंकवादी हरकतों में देश के जवान मारे जा रहे थे लेकिन कांग्रेस सरकार बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं उपलब्ध करा सकी जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने एक लाख बुलेटप्रूफ जैकेट सेना को उपलब्ध कराया है। पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने सेना को पूरी छूट दे दी थी। ऐसे में बदला लेने का सबूत मांगने वाले पागल हो गए हैं। कटाक्ष किया कि बेटा किसका है, इसका सबूत मां ही बता सकती है। राहुल गांधी को सोनिया ने ही बताया होगा कि राजीव गांधी आप के पिता हैं। ऐसे में पाक के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली हमारी सेना जो कह रही है वही सबूत है। सबूत मांगने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।
फायरब्रांड नेता कटियार ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में सारे जन विरोधी कार्य हुए हैं। जन कल्याण के कार्य हुए ही नहीं। जबकि केंद्र की सत्ता में भाजपा आई तो सारे अच्छे कार्य हुए। कहा कि मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराने के लिए शायद देश को मोदी के प्रधानमंत्री बनने का इंतजार था। तभी बिजली, सड़क, पानी, गैस और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सबका साथ, सबका विकास मूल मंत्र के तहत पीएम मोदी के कार्यकाल में जनता को मिल सकी हैं। बीमारियों से लड़ने के लिए जनता को पांच रुपये भी नसीब नहीं थे आज गरीब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में करा रहा है। किसानों को जरूरत पर रुपये नहीं मिलते थे, आज छह हजार रुपये सीधे खाते में जा रहा है। यहां तक की गरीब मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री ने 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर तीन हजार रुपये हर महीने पेंशन देने की भी राह खोली है। ये सुविधाएं और बेहतर हों, इसके लिए फिर कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से प्रत्याशी को भेजें ताकि मोदी दोबारा मजबूत प्रधानमंत्री बन सकें। इससे पहले कार्यक्रम को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह, संयोजक राम सिंगार ओझा, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, विधायक रवि सोनकर, अजय सिंह व संजय प्रताप जायसवाल ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, यशकांत सिंह, राम ललित चौधरी, केेडी चौधरी, अमृत वर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, अनिल पांडेय, मनमोहन काजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें