फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने बैठक कर बढ़ाया किराया

विज्ञापन
auto
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

बस्ती ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक रविवार को हुई। उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून की अध्यक्षता में हुई बैठक में किराया बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार और धनउगाही का आरोप लगाया। साथ ही एकजुट होकर आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित काली मंदिर परिसर में हुई बैठक में आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, मनमानी वसूली, उत्पीड़न आदि के सवालों को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया गया। मोहम्मद हारून ने कहा कि इन दिनों फिटनेस और परमिट के नाम पर निर्धारित धन से अधिक रकम ली जा रही है। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। चेतावनी दी गई कि आरटीओ कार्यालय में यदि अवैध धनउगाही बंद नही हुई तो ऑटो रिक्शा चालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। समिति महामंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि साढे़ पांच वर्ष बाद यात्री किराये में मामूली बढोत्तरी की गई है। रेलवे स्टेशन से कचहरी तक के लिए 12 रुपये के स्थान पर अब 15 रुपये देने होंगे। रेलवे स्टेशन से रोडवेज तक 10 रुपये किराया रखा गया है। समिति की ओर से बढ़ोत्तरी लागू कर दी गई है। बैठक में कन्हैयालाल गुप्ता, वकील अहमद, एजाज अहमद, अकबर अली, चंद्रभूषण पाण्डेय, तुलसीराम चौधरी, मोइन, जावेद, अनूप चौधरी, बृजेश शुक्ल, वारिस अली, दुर्गा प्रसाद सिंह, लालमन, भवानी के साथ ही अनेक ऑटो रिक्शा चालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें