प्राथमिक उपचार के बाद सर्पदंश की शिकार किशोरी बीआरडी में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समय पर उपचार मिलने से सर्पदंश की शिकार किशोरी की जान बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची किशोरी का चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। गहन चिकित्सकीय निगरानी में एंटी स्नेक वेनम की 30 डोज देने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
इसके बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़ाया गांव निवासी वैष्णवी (13) पुत्री संजय कुमार को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के दौरान पांच एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए।