फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में सोया था किशोर, सुबह पोखरे में मिली लाश, गले पर चोट के निशान

विज्ञापन
मृतक विनय गौड़ की फाइल फोटो
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के महादेव गांव के भैंसानाथ मंदिर के समीप स्थित पोखरे में रविवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव की पहचान कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के गले में चोट के निशान हैं, परिजनों ने हत्या कर शव पोखरे में फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महादेव गांव के विनय गौड़ (16) पुत्र उदय राज का शव रविवार की सुबह गांव के लोगों ने भैंसानाथ मंदिर के समीप स्थित पोखरे में देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। मृतक के गले में चोट के निशान मिले। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विनय के पिता उदय राज ने बताया कि शनिवार की देर शाम को खाना खाने के बाद हम सभी लोग छत पर सोए हुए थे। जब देर रात में आंधी पानी आया तो उसी समय हम सभी लोग नीचे आए।
उनके साथ बेटा विनय भी नीचे आया फिर सभी लोग कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उसकी भाभी चाय लेकर कमरे में गईं तो देखा कि विनय अपने कमरे में नहीं है। उन्हें लगा कि शायद शौच के लिए पोखरे की तरफ गया होगा। वह उसे ढूंढने के लिए पोखरे की तरफ मंदिर तक आवाज लगाते हुए गया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। थोड़ी ही देर बाद पोखरे में शव मिलने की जानकारी हुई देखा तो उसका बेटा विनय का शव था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में मृतक के गले पर काले निशान बने थे। उदयराज ने बेटे की हत्या करके शव पोखरे में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। एसओ वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें