फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती होने छह माह बाद दुष्कर्म का खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती होने के छह माह बाद दुष्कर्म का खुला राज
विज्ञापन

विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी जब गर्भवती हुई तो उनके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब परिजनों ने सख्ती से किशोरी से पूछताछ की तो पता चला कि छह माह पूर्व गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छावनी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि वह छह माह पास के सीवान में पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया था। आरोपी के डर से पीड़िता ने परिजनों को आपबीती नहीं बताई। लेकिन शारीरिक बनावट में परिवर्तन होते देख परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण व मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें